{"_id":"6aa313f2457a73d99e0075e2","slug":"responsibilities-assigned-to-departments-for-the-seva-sankalp-abhiyan-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160278-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान के लिए विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान के लिए विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त नेहा सिंह ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां तय कीं। उन्होंने सभी विभागों को गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों की तिथि और स्थान की जानकारी उपायुक्त कार्यालय को देने को कहा, ताकि पूरा कैलेंडर तैयार किया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी।
इसके तहत बूथ स्तर पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। अमृत सरोवरों और धार्मिक स्थलों पर भी कार्यक्रम होंगे। जिले में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास और उद्घाटन किए गए प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर भी दीप जलाए जाएंगे। उपायुक्त ने सभी बूथों पर कार्यक्रम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीडीपीओ को सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों के लिए जल्द स्थान तय करने को कहा गया। उपायुक्त ने विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गतिविधियां समयबद्ध तरीके से आयोजित करने को कहा।
इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान की विभिन्न गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र, सीटीएम सिमरन, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।