{"_id":"64175c0be0470d6ad9048c04","slug":"resident-upset-over-theft-and-inconvenience-in-omaxe-city-sonipat-news-c-17-1-98652-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओमैक्स सिटी में चोरी व असुविधा पर बिफरे रेजिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओमैक्स सिटी में चोरी व असुविधा पर बिफरे रेजिडेंट
Mon, 20 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 43- गांव कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी में बिल्डर कंपनी के कार्यालय में मैनेजर के सामने रोष ज
राई। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमैक्स सिटी के स्वर्णप्रस्था फ्लोर में चिकित्सक के फ्लैट से चार लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सिटी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रविवार को रेजिडेंट का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिल्डर कंपनी के मैनेजर के सामने रोष जताने के बाद कार्यालय पर ताला जड़ दिया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। रेजिडेंट ने जल्द चोरों का पता लगाने व सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की। साथ ही अन्य समस्याओं को दूर कराने की मांग की गई।
स्वर्णप्रस्था फ्लोर की प्रथम मंजिल पर रहने वाले डॉ. आशीष चौधरी व उनकी चिकित्सक पत्नी के 11 मार्च को गोवा घूमने जाने के दौरान उनके फ्लैट में ताले तोड़कर चोरी की गई थी। उनकी बहन मनीषा पंवार भी ओमैक्स सिटी में ही रहती हैं। 12 मार्च को उनकी बहन के पास पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की सूचना दी थी। मनीषा ने बहालगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया था। डॉ. आशीष चौधरी ने बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ बड़ौत में चिकित्सक है। चोर फ्लैट से करीब चार लाख रुपये की नकदी और सोना-चांदी व हीरे के आभूषण चोरी कर ले गए थे। बताया गया था कि उन्हें 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मामले में अभी तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस ने इस मामले में एसीपी राई विपिन कादियान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर रखा है। रविवार को सिटी की रेजीडेंट एकत्रित होकर ओमैक्स सिटी में सुविधा देने वाली फैसिलिटी कंपनी के कार्यालय में पहुंचे। वहां पर उन्होंने जमकर रोष जताया। उनका आरोप था कि छह माह से लगातार फ्लैटों में चोरियां हो रही है, लेकिन बिल्डर कंपनी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी होने पर भी कुछ नहीं किया गया। साथ ही यहां कोई सुविधा तक नहीं दी जा रही। उसके बाद कंपनी कार्यालय पर ताला जड़ दिया गया। ताला जड़ने की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाकर ताला खुलवाया।
रेकी कर हुई चोरी, बैठे रहे गार्ड
पीड़िता किरण ने आरोप लगाया कि उनके घर से लाखों की नकदी व आभूषण चोरी हुए। इसके लिए संदिग्ध दो बार उनके फ्लैट में आए। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध पहले रेकी करने आए और उसके बाद दिन में ही चोरी कर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। उसके बावजूद गार्ड बैठे देखते रहे। उसने न उनकी एंट्री की और न ही रोककर पूछताछ की। क्षेत्र में लगातार वारदात पर पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है। उनके फ्लैट में नौ ताले तोड़कर चोरी की गई, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। सुरक्षा गार्ड कुछ नहीं करते।
विज्ञापन
सुरक्षा का किया जाए प्रबंध
ओमैक्स सिटी की रेजिडेंट अधिवक्ता अनुराधा पूनिया ने कहा कि यहां छह माह में चार चोरी की वारदात हो चुकी है। कई माता-पिता बाहर जाते है। उनके बच्चे यहां अकेले रहते है। उनकी सुरक्षा को लेकर यहां कोई प्रबंध नहीं है। बिल्डर ने फ्लैट बेचते हुए जो सपने दिखाए थे ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने ठोस व्यवस्था की मांग की।
सुरक्षा में नहीं रहने देंगे चूक
बिल्डर कंपनी का प्रबंधन देख रही फैसिलिटी कंपनी के प्रबंधक अभिषेक ने बताया कि सुरक्षा को किसी तरह की चूक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिस सुरक्षा एजेंसी को ठेका दिया है उससे जवाब लिया जाएगा। सुरक्षा में किसी की चूक सामने आएगी तो उस पर कार्रवाई कराई जाएगी। चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अगर कोई असुविधा है तो उसे दूर किया जाएगा।