फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Research grants totaling 9.91 lakh sanctioned for two research projects at BPS Women's University.

Sonipat News: बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की दो शोध परियोजनाओं को 9.91 लाख की रिसर्च ग्रांट मंजूर

Thu, 23 Jul 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Research grants totaling 9.91 lakh sanctioned for two research projects at BPS Women's University.
फोटो - बीपीएस महिला विवि में शोधार्थियों को बधाई देते कुलपति प्रो सुदेश। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां की दो शोध परियोजनाओं को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड के तहत वित्तीय सहायता की मंजूरी मिली है। दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 9.91 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कुलपति प्रो. सुदेश ने शोधार्थियों को सम्मानित कर इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड का उद्देश्य प्रदेश में शोध संस्कृति को बढ़ावा देना और स्थानीय समस्याओं के समाधान आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय की पहली परियोजना ‘जनरेटिव एआई रेडीनेस इन सर्कुलर टेक्सटाइल्स : ए स्टडी ऑफ पानीपत सेकंड हैंड क्लोथिंग फर्म्स’ को मंजूरी मिली है। इसे प्रबंधन अध्ययन विभाग की रिसर्च स्कॉलर प्राची ने प्रस्तुत किया है। इसके लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दो वर्ष की इस परियोजना में उत्तरी भारत के वस्त्र एवं परिधान उद्योग में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी परियोजना इम्पैक्ट ऑफ यूनिवर्सिटी कम्युनिटी इंगेजमेंट ऑफ लोकल कम्युनिटीज इन हरियाणा को भी स्वीकृति मिली है। इसे सामाजिक कार्य विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू पंवार ने प्रस्तुत किया है। इस परियोजना के लिए 8.91 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के सामाजिक सहभागिता कार्यक्रमों का स्थानीय समुदायों पर प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed