फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Repair work on the main road begins, drivers will be free from potholes

Sonipat News: मुख्य मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी गड्ढों से मुक्ति

Tue, 23 Apr 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Repair work on the main road begins, drivers will be free from potholes
सोनीपत के खरखौदा में मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से उखाड़ी गई सड़क की
खरखौदा। लोक निर्माण विभाग ने सोनीपत की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। अब वाहन चालकों को गड्ढों से निजात मिलेगी। विभाग ने मटिंडू चौक से सांपला बाईपास चौक तक कंक्रीट की सड़क बनाने का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से शहर के अंदर सोनीपत-सांपला मार्ग पर 3.33 करोड़ रुपये की लागत से 1200 मीटर के हिस्से को नए सिरे से बनाया जा रहा है। पहले चरण में 600 मीटर के हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अब सोनीपत की तरफ से हिस्से की मरम्मत के लिए खोदाई का काम किया जा रहा है। जिसके बाद इस हिस्से को भी कंक्रीट का बनाया जाएगा।
विज्ञापन




लंबे समय से पानी निकासी नहीं होने के कारण इन दोनों ही जगहों पर दूषित पानी भरा हुआ था। इसके चलते तारकोल से बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में अब इन दोनों ही हिस्सों को नए सिरे से बनाया जा रहा है। सड़क के बनने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-

आदर्श सड़क योजना से होगा सुंदरीकरण
नगरपालिका की आदर्श सड़क योजना के तहत इस सड़क को चुना गया है। ऐसे में इस सड़क पर नगरपालिका की तरफ से हर सुविधा मुहैया करवाई जानी है। पहले लोक निर्माण विभाग इसे दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। इस सड़क पर नपा की तरफ लाइट लगाने के साथ ही सड़क पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे। सड़कों पर जानकारी मुहैया करवाने के लिए साइन बोर्ड और पैदल चलने वालों को सड़क किनारे फुटपाथ भी बनाकर देगी। वहीं बैठने के लिए बेंच भी रखे मिलेंगे। इस पर नगरपालिका की तरफ से 96 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।




वर्जन
शहर के अंदर सोनीपत-सांपला मार्ग के दूसरे हिस्से पर निर्माण करने के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस हिस्से को भी बनाकर वाहन चालकों को सुविधा दी जाएगी। -अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed