{"_id":"66a7c923da746c7a540bd34e","slug":"removed-old-mans-gold-bracelet-by-pretending-to-be-dsp-sonipat-news-c-197-1-snp1001-122152-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खुद को डीएसपी बता बुजुर्ग का सोने का कड़ा निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खुद को डीएसपी बता बुजुर्ग का सोने का कड़ा निकाला
Mon, 29 Jul 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कोर्ट परिसर में आए बुजुर्ग को झांसे में लेकर सोने का कड़ा निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने खुद को डीएसपी बताया था और कोई काम होने पर उनके पास आने को कहा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोर्ट कॉम्पलेक्स पुलिस चौकी में दी है। सोनीपत निवासी बुजुर्ग सुकमाल ने दी शिकातय में बताया कि वह कोर्ट में आए थे। इसी दौरान एक युवक मिला। उसने खुद को डीएसपी बताया और उनसे समस्या के बारे में पूछा। बातचीत में उलझा कर उसने उनके हाथ से 15 ग्राम का सोने का कड़ा निकाल ले गया। संवाद
विज्ञापन