फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Students will not be troubled by hunger and thirst during the examination

राहत : परीक्षा के दौरान भूख-प्यास से विद्यार्थी नहीं होंगे परेशान

Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Relief: Students will not be troubled by hunger and thirst during the examination
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। भीषण गर्मी के बीच हो रही परीक्षाओं में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने कुछ राहत प्रदान की है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी अब भूख-प्यास से परेशान नहीं होंगे। इसके लिए सीबीएसई ने पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रति उम्मीदवार दो रुपये का भुगतान करने का निर्णय लिया है। वहीं उन विद्यार्थियों को अपने साथ कुछ खाद्य सामग्री या बिस्किट का छोटा पैकेट ले जाने की इजाजत दी है, जो मधुमेह या अन्य किसी बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की टर्म-2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। भीषण गर्मी के बीच परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सीबीएसई ने सभी परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रति केंद्र पांच हजार रुपये की राशि का भी भुगतान किया है। इस राशि से मास्क, सैनिटाइजर, पेयजल व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया जाए और भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के लिए पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को कोविड नियमों की जानकारी होना जरूरी है। ताकि परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन किया जा सके। इन नियमों में मास्क लगाए रखना व शारीरिक दूरी बनाना शामिल हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपने साथ सैनिटाइजर की छोटी बोतल भी लेकर आनी होगी। इसके लिए सीबीएसई ने एक परिपत्र भी जारी किया है। इसमें इन नियमों की पालना के साथ ही सभी केंद्रों पर पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीबीएसई ने भीषण गर्मी के बीच हो रही बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि सीबीएसई स्कूलों की तरफ से सुविधाएं पहले भी प्रदान की जाती रही हैं। इस बार परीक्षाओं में सीबीएसई की तरफ से विशेष छूट व सुविधा प्रदान की गई हैं।
-वीके मित्तल, प्राचार्य, डीएवी स्कूल, सेक्टर-15, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed