फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Now happy cards will be made every day of the week, increase the counter

राहत : अब सप्ताह में सभी दिन बनेंगे हैप्पी कार्ड, बढ़ाएं काउंटर

Sat, 06 Jul 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Relief: Now happy cards will be made every day of the week, increase the counter
सोनीपत। रोडवेज ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड बनाने के कार्य को गति प्रदान की है। अब सप्ताह के सातों दिन बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड बनाए जाएंगे। पहले यह कार्य केवल कार्यदिवस यानी सोमवार से शुक्रवार तक किया जाता था। अब शनिवार व रविवार को अवकाश के दिए भी हैप्पी कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने की योजना तैयार की गई थी। जिसके तहत रोडवेज विभाग की तरफ से पात्र लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पहले पात्रों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है। लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए बस अड्डे पर सप्ताह के सभी दिन हैप्पी कार्ड बनाने व वितरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

यही नहीं बस अड्डे पर आने वाले लाभार्थियों को लाइन में ना लगना पड़े, इसके लिए काउंटर की संख्या भी बढ़ाते हुए पांच कर दी है। पहले हैप्पी कार्ड के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। संस्थान प्रबंधक सुरेंद्र दुग्गल ने शनिवार को बनाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को उचित निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 9500 कार्ड किए वितरित
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि हैप्पी कार्ड बनाने की योजना के तहत 7 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि 16 मार्च को चुनाव आचार संहिता के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया थम गई थी। जिले में अब तक 23 हजार 500 लोगों के कार्ड बनकर आ चुके हैं। इनमें से 9500 लोगों को कार्ड वितरित किए गए हैं।

योजना के प्रचार के लिए गांवों में करवाई जाएगी मुनादी
जिलावासियों को योजना का लाभ देने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक ने उपायुक्त से पत्राचार किया है। जिससे सभी गांवों के सरपंचों को निर्देश देते हुए योजना को लेकर मुनादी करवाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक अधिकतर लोगों को योजना की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में प्रचार का माध्यम अपनाया जा रहा है। इसके तहत पंफलेट भी छपवाए गए हैं, जिन्हें बसों व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाएगा।


कार्ड बनने पर फोन कर देंगे सूचना
जिन लाभार्थियों के कार्ड बनकर बस अड्डे पर पहुंच चुके हैं, उन्हें फोन कर इस बारे में सूचित किया जा रहा है। लाभार्थी 50 रुपये प्रति कार्ड शुल्क अदा कर सप्ताह में किसी भी दिन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि किसी आवेदक के मोबाइल पर आया संदेश यदि डिलीट हो गया है तो वह अपनी पंजीकरण संख्या दिखाकर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल साथ लाना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा।

वर्जन
हैप्पी कार्ड का लाभ अधिक से अधिक पात्रों को मिल सके, इसके लिए बस अड्डे पर अवकाश के दिन भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं काउंटर की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि योजना का लाभ लेने वाले पात्रों का परेशानी ना उठानी पड़े। वहीं लोगों को इस योजना के बारे में बताने के लिए प्रचार-प्रसार भी तेज किया जाएगा।-संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed