फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief for some time due to sunshine, people tremble again due to cloud cover

धूप खिलने से कुछ देर मिली राहत, बादल छाने से फिर कांपे लोग

Thu, 20 Jan 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Relief for some time due to sunshine, people tremble again due to cloud cover
सोनीपत। प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है। भीषण सर्दी से अभी राहत मिलने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही। बुधवार को बादल छाने और धीमी ठंडी हवाओं से लोग कांपते रहे। हालांकि दिन में धूप खिलने से कुछ देर लोगों को राहत जरूर मिली। दोपहर बाद आसमान फिर बादलों से ढक गया और शीतलहरों ने लोगों को दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि दो दिन तक मौसम स्थिर बना रहेगा। शनिवार से बारिश की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों में हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में कई दिन हुई बारिश के बाद से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटने नजर आ रहे हैं। वहीं सर्दी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। भीषण सर्दी के कारण बाजारों में भीड़ कम नजर आई। मार्केट में दुकानदार ग्राहक न होने पर एकत्रित होकर अलाव का सहारा लेने पर विवश हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई क्षेत्रों में 22 जनवरी से बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

बादलों में लुकाछिपी करते रहे सूर्यदेव
बुधवार को सूर्यदेव बादलों में लुकाछिपी करते रहे। दोपहर पूर्व धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। दोपहर बाद आसमान फिर बादलों से घिर गया और शीतलहरों ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। वातावरण में नमी की मात्रा भी 80 फीसदी से अधिक रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर 4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी हुई है। आगामी दो दिनों तक लोगों को शीतलहरों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान मौसम स्थिर रहेगा। 22 जनवरी से बारिश की संभावना बनी हुई है।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed