{"_id":"6a918fcba077f501aa07ff4c","slug":"relief-for-farmers-through-the-khet-khalihan-scheme-paved-road-inaugurated-in-rasulpur-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159556-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेत खलिहान योजना से किसानों को राहत, रसूलपुर में पक्के रास्ते का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेत खलिहान योजना से किसानों को राहत, रसूलपुर में पक्के रास्ते का उद्घाटन
Sat, 29 Aug 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर में सड़क का उद्घाटन करते विधायक देवेंद्र कादिया। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि खेत खलिहान योजना से किसानों को बरसात में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। अब गांवों में खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का किया जा रहा है। इसी कड़ी में रसूलपुर गांव में एक नए रास्ते का उद्घाटन किया गया है।
यह रास्ता 7.08 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसकी लंबाई 500 मीटर और चौड़ाई 16 फीट है। यह मार्ग मन्नू के खेत से बड़े पीर तक बनाया गया है। विधायक कादियान ने बताया कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करते हैं। फसल पकने पर मंडी ले जाते समय बरसात समस्या बढ़ा देती है। कच्चे रास्तों पर कीचड़ और पानी भरने से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना मुश्किल होता है। कई बार किसानों को फसल खेत में ही रोकनी पड़ती है। सरकार ने इसी समस्या को देखते हुए यह योजना शुरू की है।
खेत तक रास्ता मजबूत होने से किसान की फसल मंडी तक आसानी से पहुंचेगी। बरसात में होने वाली दिक्कत से किसानों को निजात मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अनिल सैनी, राजू सैनी, मोनू सैनी, धर्मपाल और ओमप्रकाश नंबरदार उपस्थित रहे। राजू, संदीप सैनी, सोनू कश्यप, विकास सैनी और मनोज कश्यप भी मौजूद थे।