{"_id":"65a5719657a227ce9802345a","slug":"relief-direct-bus-service-started-from-sonipat-depot-to-dabwali-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12434-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : सोनीपत डिपो से डबवाली के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : सोनीपत डिपो से डबवाली के लिए सीधी बस सेवा शुरू
Mon, 15 Jan 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सोनीपत बस अड्डे से डबवाली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इससे प्रदेश के कई जिलों से सोनीपत का सीधा संपर्क स्थापित हो सकेगा। यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलने से राहत मिल सकेगी।
सोनीपत बस अड्डे से अब तक जींद तक के लिए ही सीधी बस सेवा उपलब्ध थी। उससे आगे जाने वाले यात्रियों को जींद उतरकर दूसरी बस में सवार होना पड़ता था। जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती थी। यही नहीं सोनीपत से डबवाली के लिए दोपहर बाद चलने वाले यात्रियों को शंका रहती थी कि जींद पहुंचने के बाद आगे के लिए बस मिल सकेगी या नहीं। इसी असमंजस में कई बार यात्री अपनी यात्रा तक स्थगित कर देते थे। यही नहीं जींद तक जाने के लिए भी यात्रियों को कई बार गोहाना से ही बस बदलनी पड़ती थी।
सोनीपत रोडवेज विभाग ने सोनीपत से डबवाली जाने वाली बसों का रूट व समय सारिणी को फाइनल कर दिया है। जिसके अंतर्गत सोनीपत से पहली बस सुबह 11 बजे और दूसरी बस दोपहर 12 बजे रवाना होंगी। दोनों बसें सोनीपत से गोहाना, जींद, हांसी, हिसार, सिरसा होते हुए सीधे डबवाली पहुंचेगी। रोडवेज विभाग की तरफ से डबवाली रूट पर बस सेवा शुरू करने से सोनीपत जिले का हांसी, हिसार व सिरसा क्षेत्रों से भी सीधा संपर्क जुड़ गया है।
विज्ञापन
इंसेट
यात्रियों की मांग पर शुरू की बस सेवा
सोनीपत से जाने वाले यात्रियों को जींद से आगे हांसी, हिसार व सिरसा तक पहुंचने के लिए काफी समय लगता था और दिक्कत झेलनी पड़ती थी। ऐसे में यात्री लंबे समय से डबवाली तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिससे बस बदलने के झंझट से ही छुटकारा मिल सके। यात्रियों की मांग पर अब सोनीपत डिपो से डबवाली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है।
वर्जन
सोनीपत डिपो से अब डबवाली रूट पर सीधी बस सेवा शुरू की गई है। जिससे जींद से आगे हांसी, हिसार व सिरसा जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। ये बसें सुबह 11 बजे से एक घंटे के अंतराल पर डबवाली के लिए रवाना होंगी।-ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत