फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   relief : DAP racked up, 72 thousand bags arrived

राहत : डीएपी का रैक लगा, 72 हजार बैग पहुंचे

Mon, 15 Nov 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
relief : DAP racked up, 72 thousand bags arrived
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे डीएपी के रैक की जांच करते उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने के साथ ही जिले में डीएपी का रैक पहुंचने से किसानों को काफी राहत मिली है। दो कंपनियों के डीएपी के 72 हजार बैग रविवार को सोनीपत लाए गए। जल्द ही डीएपी का एक और रैक जिले में पहुंचेगा। रैक पहुंचने पर कृषि उपनिदेशक डॉ. अनिल सहरावत ने स्वयं उसका निरीक्षण किया। वहीं कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक भी सोनीपत पहुंचे और खाद भंडारों पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

धान की कटाई में देरी होने व बारिश के कारण इस बार जिले में गेहूं की बिजाई देरी से हो रही है। इसके चलते अभी तक ज्यादातर किसानों को डीएपी की जरूरत नहीं पड़ी थी। अब गेहूं की बिजाई जोर पकड़ने लगेगी। जिससे डीएपी की मांग बढने लगेगी। इससे पहले ही रविवार को सोनीपत में 36 सौ मीट्रिक टन डीएपी सोनीपत पहुंच गया। जिसमें 72 हजार बैग आए हैं। कृषि उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत स्वयं मौके पर पहुंचे। सोनीपत में पहुंचे रैक में से पहले जिले को 52 हजार बैग देने की बात कही जा रही थी। जिस पर उप निदेशक ने आपत्ति जताई और चंडीगढ़ मुख्यालय में बातचीत कर सोनीपत के लिए आए सभी 72 हजार बैग यहां उतरवा लिए। उन्होंने कहा कि सोनीपत में अब बिजाई तेजी से होगी। जिसके चलते अभी यहां के रैक में कटौती से किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि जल्द ही डीएपी का एक रैक और पहुंचने की उम्मीद है। अब जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

अतिरिक्त निदेशक ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण
सरकार की तरफ से जिले के प्रभारी बनाए गए अतिरिक्त निदेशक, पंचकूला डॉ.सुरेंद्र दहिया ने सोनीपत पहुंचकर उर्वरक की रैक और उसके भंडारण का निरीक्षण किया। साथ ही दुकानों पर जाकर भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कालाबाजारी न होने देने के विशेष निर्देश दिए हैं। उनके साथ उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत व क्यूसीआई राकेश हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जिले में अक्तूबर-नवंबर में 14500 मीट्रिक टन डीएपी की जरूरत थी। अब तक नौ हजार मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध हो गया है। इससे डीएपी की किल्लत नहीं रहेगी। यूरिया की जरूरत बिजाई के बाद बाद होगी, उसकी आपूर्ति भी मिलने लगी है। जरूरत के अनुसार ही उर्वरक की खरीद करें। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

- डॉ. अनिल सहरावत, उपनिदेशक कृषि।
डीएपी पहुंचने से किसानों को राहत
गोहाना। उपमंडल क्षेत्र में रविवार को यूरिया का रैक लगा। मालगाड़ी में यूरिया के करीब 58 हजार बैग आए। यूरिया के यह बैग मुख्यालय के आदेश पर सोनीपत व आसपास के जिलों के किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। गोहाना में कई दिनों से डीएपी की कमी बनी हुई थी। किसान डीएपी के लिए दुकानों और सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे थे। ऐसे में रविवार को सोनीपत में डीएपी के दो रैक लगे। वहां से कुछ खाद गोहाना भी आएगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। वहीं रविवार को गोहाना में भी यूरिया का रैक लगा। मालगाड़ी में 58 हजार बैग आए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गोहाना में यूरिया का रैक लगा है। मुख्यालय द्वारा सोनीपत व आसपास के जिलों में यूरिया का वितरण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed