फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Registration process started for admission in engineering colleges

Sonipat News: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Thu, 13 Jun 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Registration process started for admission in engineering colleges
सोनीपत। इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा तकनीकी विभाग ने भी इंजीनियरिंग डिप्लोमा व बीटेक के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल घोषित कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थी 24 जून तक इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले किए जाने हैं। इसी के आधार पर ही आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें विद्यार्थी तीन व चार वर्षीय पाठ्यक्रम का चयन कर आवेदन कर रहे हैं। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेजों ने भी इस बार विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंग्रेजी माध्यम में कमजोर विद्यार्थियों को इंजीनियर बनने का अवसर प्रदान करते हुए हिंदी माध्यम से ही कोर्स पूरा करने की छूट दे दी है। इससे इंजीनियर बनने का सपना संजोए बैठे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यह दस्तावेज जरूरी
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोयाइटी के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड व आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से सीट आवंटित की जाएगी। आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक हेल्प डेस्क बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई और कॉलेजाें में आवेदन प्रक्रिया पकड़ रही रफ्तार :
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया धीरे-धीरे तेज होने लगी है। आईटीआई में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित है। वहीं महाविद्यालयों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई में जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ने लगी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर कक्ष में आवेदन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

वर्जन
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा तकनीकी विभाग ने भी इंजीनियरिंग डिप्लोमा व बीटेक के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल घोषित कर दिया है। जिसके तहत इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 24 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी।
डॉ. नवीन कुमार मलिक, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed