{"_id":"63e3f7348791178a7b00365a","slug":"registration-documents-of-two-labs-were-not-found-in-the-raid-of-chief-ministers-flying-squad-sonipat-news-c-17-1-61064-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे में दो लैब के नहीं मिले पंजीकरण दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे में दो लैब के नहीं मिले पंजीकरण दस्तावेज
Thu, 09 Feb 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09: निजी लैब पर पंजीकरण के दस्तावेज की जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़दस्ता टीम। संवाद
खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शहर में तीन निजी पैथ लैब पर छापा मारा। जांच के दौरान दो निजी लैब पर पंजीकरण के दस्तावेज ही नहीं मिले। इस पर दोनों लैब संचालकों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
टीम शहर के अंदर चल रही 15 निजी लैब की सूची तैयार करके जांच करने पहुंची थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की कार्रवाई के चलते कई पैथ लैब पर संचालक ताले लगाकर चले गए। मुख्यमंत्री उड़दस्ता टीम बुधवार को उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में निजी पैथ लैब पर छापा मारा। सबसे पहले टीम ने सांपला मार्ग पर एक अस्पताल की लैब पर जांच की। इसमें लैब का पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। वहीं तैयार की जा रही रिपोर्ट पर एमबीबीएस चिकित्सक के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया। इसके बाद टीम थाना कलां मार्ग पर स्थित निजी पैथ लैब पर पहुंची। जांच के दौरान पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने नोटिस जारी कर नैदानिक स्थापना अधिनियम (क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट) के तहत 15 दिन के अंदर लैब का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। तीसरी लैब पर जांच के दौरान सब कुछ ठीकठाक मिला।
टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ निजी पैथ लैब संचालक ताले लगाकर चले गए।
टीम में शामिल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानू शर्मा ने कहा कि लैब पर ताले लगाकर भागने वाले लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संजय कुमार व पवन कुमार भी मौजूद रहे।