फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Red alert of heat wave: Summer vacation starts from today, children's faces smile

लू का रेड अलर्ट : आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू, बच्चों के चेहरे खिले

Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Red alert of heat wave: Summer vacation starts from today, children's faces smile
सोनीपत। प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे तापमान और लू के थपेड़ों को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों में 28 मई से ही ग्रीष्म अवकाश की घोषणा कर दी है। यह आदेश सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में लागू होंगे। ग्रीष्म अवकाश के बाद अब एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे। मुख्यालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 25 मई से नौपता की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नौतपा में सूर्य पृथ्वी के काफी नजदीक होता है। इस कारण 9 दिनों तक जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय में कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। यही नहीं चलने वाली गर्म हवाएं वातावरण से नमी सोख लेती हैं। शुष्क वातावरण और तेज धूप के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। नौतपा के तीसरे दिन पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह करीब 10 बजे से ही लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


वर्जन



विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 28 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्राचार्यों को अवगत करा दिया है। अब सभी स्कूल एक जुलाई से ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed