{"_id":"68697a5e6d73dc5fcc0810db","slug":"reconstruction-of-13-km-long-road-begins-in-kharkhoda-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138934-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा में 13 किमी लंबी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा में 13 किमी लंबी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू
Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के खरखौदा के सात्रिवी बाई फूले चौक पर सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर
खरखौदा। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शनिवार को शुरू कर दिया गया। विधायक पवन खरखौदा ने बाईपास पर स्थित सावित्री बाई फुले चौक पर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।
खरखौदा से छिन्नौली, मटिंडू वाया मोरखड़ी सड़क के पुनर्निर्माण की ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे थे। इस सड़क को करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च कर तारकोल से बनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों का छह महीने के अंदर जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में खरखौदा से छिन्नौली, मटिंडू वाया मोरखड़ी तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू किया गया है। सड़क के बनने से वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच मीटर चौड़ी और 13 किलोमीटर लंबी सड़क का चार माह में पुनर्निर्माण करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि वह न केवल क्षेत के विकास को लेकर गंभीर हैं, बल्कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को भी लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर कहीं किसी विभाग के काम में कोताही बरती जा रही है तो लोग उन्हें तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं।
इस दौरान विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, कनिष्ठ अभियंता सुमित कौशिक व ग्रामीण मौजूद रहे।
इन तीन सड़कों का भी जल्द शुरू होगा पुनर्निर्माण
विधायक ने बताया कि क्षेत्र की तीन अन्य सड़कों का भी जल्द सुधार करवाने का लक्ष्य रखा गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द गांव सिसाना से हसनगढ़, झरोठी संपर्क मार्ग व गांव नकलोई से बिधलान वाया सलीमसर माजरा जाने वाले मार्ग का भी पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
इन तीनों मार्गों पर करीब 1.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़कों की खस्ताहाल स्थिति में सुधार होने से लोगों को गड्ढों से निजात मिल सकेगी।