{"_id":"66280dff28ac13bb210dfc66","slug":"real-brother-along-with-neighbor-had-murdered-the-farmer-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117301-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सगे भाई ने पड़ोसी संग मिलकर की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सगे भाई ने पड़ोसी संग मिलकर की थी किसान की हत्या
Wed, 24 Apr 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना-2 में खेत में हुई किसान रणधीर की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में मृतक के सगे भाई राजबीर व पड़ोसी किसान धीर सिंह उर्फ रणधीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शराब पीने के बाद कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
गांव सिसाना-2 निवासी रामकिशन ने 21 अप्रैल को खरखौदा पुलिस को बताया था कि उनके भाई रणधीर (50) पुत्र बलवंत सिंह खेतीबाड़ी करते थे। वह अविवाहित थे और ज्यादातर पड़ोसी रणधीर पुत्र जिले सिंह के खेत में बने कमरे में रहते थे। रविवार को जब वह खेत में पहुंचे थे तो उनके भाई का शव बरसीम के अंदर पड़ा मिला था। उनके भाई की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई थी। उनके भाई के सिर, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। रामकिशन ने पड़ोसी किसान रणधीर पुत्र जिले सिंह, उसके बेटे सुमित, सोनू, उसकी पत्नी, और भाई नरेंद्र पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले में पुलिस ने मृतक रणधीर के भाई राजबीर व पड़ोसी किसान रणधीर उर्फ धीर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि रणधीर ने अपने सगे भाई राजबीर व पड़ोसी किसान धीर सिंह उर्फ रणधीर के साथ 20 अप्रैल की रात को बैठकर शराब पी थी। इस दौरान रणधीर ने अपने भाई राजबीर की तरफ से कुछ जमीन बेचने पर उसके साथ कहासुनी कर दी थी। इस दौरान वह गाली-गलौज पर उतर आया। इसके बाद आवेश में आए राजबीर ने पड़ोसी धीर सिंह के साथ मिलकर रणधीर की डंडों से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
वर्जन
हत्या के मामले में मृतक के सगे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाई ने ही पड़ोसी किसान के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।-अंकित कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा