फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reached the target by studying for seven hours and staying away from social media

Sonipat News: सात घंटे पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर भेदा लक्ष्य

Wed, 14 May 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Reached the target by studying for seven hours and staying away from social media
फोटो 45- सोनीपत के शिवा शिक्षा सदन स्कूल में सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते प
सोनीपत। सीबीएसई की ओर से मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम शानदार जारी होने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। विद्यर्थियों ने कहा कि छह से सात घंटे पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य भेदा है।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे से पहले व कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर एक बजे के बाद घोषित किया गया। 12वीं कक्षा के सभी संकायों व 10वीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्कूल में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करने के लिए बनाई योजना के बारे में बातचीत की। अधिकतर विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग से दूरी बनाकर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्कूल समय के अलावा छह से सात घंटे तक पढ़ाई की। लक्ष्य निर्धारित कर की गई तैयारी से उन्हें शानदार सफलता मिली है। सीबीएसई के जिला समन्वयक प्रेम कुमार ओझा ने बताया कि जिला में कक्षा 10वीं के करीब 10700 और 12वीं कक्षा के करीब 8500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
मंगलवार को जारी किए गए परीक्षा परिणाम में दोनों कक्षाओं का परिणाम शानदार रहा। श्रेया का सपना डाॅक्टर बनना : लिटल एंजल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा श्रेया रावल ने सीबीएसई परीक्षा में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रेया का सपना डॉक्टर बनना है। श्रेया ने बताया कि डॉक्टर पेशा सम्मानजनक है।

इससे हमें दूसरों की सेवा करने का मौका मिलता है। वह सपने को पूरा करने के लिए कक्षा 11वीं में मेडिकल लेकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगी। साॅफ्टवेयर इंजीनियर पिता दीपक रावल व गृहिणी मां भारती रावल ने श्रेया की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि श्रेया शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है। उन्हें विश्वास है कि वह एक दिन डॉक्टर अवश्य बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed