फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raw workers of HSVP took out a procession for restoration of service.

Sonipat News: एचएसवीपी के कच्चे कर्मियों ने सेवा बहाली के लिए निकाला जुलूस

Wed, 09 Jul 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Raw workers of HSVP took out a procession for restoration of service.
फोटो 07: सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पर उनके पीए को ज्ञापन सौंप
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत 84 कच्चे कर्मचारियों की सेवा 30 जून को समाप्त हो चुकी है। उन्हें अब तक काम नहीं दिया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के सेक्टर-15 स्थित कार्यालय पर पहुंचकर उनके पीए अमित को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के महासचिव आरके नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर नागर व प्रेस सचिव टीनू मदान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से 16 जुलाई से पहले सेवा अप्रूवल जारी करने, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, 26000 रुपये मासिक वेतन, कैशलेस मेडिकल सुविधा और पहचान पत्र जारी करने सहित सात सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 जुलाई से सेक्टरों की पानी आपूर्ति व सीवर व्यवस्था बंद कर हड़ताल करेंगे। इस दौरान सुरेश रोहिल्ला, विजेंद्र शर्मा, ध्रुव कुमार, मीना सैनी, सुरेंद्र रंगा, सतीश शर्मा, राजेंद्र राठी, योग प्रकाश नागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed