Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ravindra became a criminal by fighting with his friends.

Rohtak News: दोस्तों के साथ रहकर मारपीट करते बदमाश बना था रविंद्र

Fri, 19 Sep 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ravindra became a criminal by fighting with his friends.
रोहतक। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले के आरोपी कान्हीं निवासी रविंद्र का शव वीरवार देर रात तक परिजनों को नहीं मिला। यूपी एसटीएफ व दिल्ली स्पेशल सेल की मुठभेड़ में मारे गए रविंद्र के परिजन शव लेने के लिए गाजियाबाद गए हुए हैं। पुलिस कार्रवाई के चलते शव परिजनों को नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन

गाजियाबाद के ट्रॉनिका में बुधवार देर रात यूपी एसटीएफ व दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य कान्हीं निवासी रविंद्र व सोनीपत निवासी अरुण को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन



12वीं के बाद दोस्तों के साथ रह कर बदमाश बना गया रविंद्र
गांव के लोगोें ने बताया कि रविंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह दोस्त के साथ रहकर आसपास में मारपीट करने लगा। मारपीट करते-करते उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उसने रोहतक समेत कई राज्यों में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता करते हैं मजदूरी
रविंद्र के पिता कल्लू मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद वह परिवार के साथ गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए थे।
रविंद्र पर यह दर्ज थे मामले
2020 में रविंद्र पर सदर थाने में हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज किया गया था। इसी साल सदर थाना पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। 2020 में ही रविंद्र पर सोनीपत जिले के गोहाना थाने में लूट का केस और झज्जर जिले के दुजाना थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया था। 2020 में ही रविंद्र पर फिर से चरखीदादरी में लूट का केस दर्ज किया गया था। 2021 में रविंद्र पर गैर इरादतन हत्या का झज्जर थाने में केस दर्ज किया गया था। 2022 में उस पर पानीपत में हत्या का केस दर्ज किया गया था। 2024 में फतेहाबाद के सदर थाने में हत्या करने के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। रविंद्र पर 2025 में यूपी के बरेली कोतवाली नगर में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के मकान पर फायरिंग का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed