फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape

युवती से बस में हुई बातचीत के बाद फेसबुक पर दोस्ती कर बीसवां मील बुलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
rape
राई (सोनीपत)। युवती से बस में बातचीत के बाद फेसबुक पर दोस्ती कर उसे बीसवां मील बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

करनाल की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने राई पुलिस को बताया कि वह अपने किसी काम से दिसंबर, 2018 में सोनीपत से रोहतक जा रही थी। इसी दौरान बस में उसकी मुलाकात सोनीपत निवासी योगेंद्र से हु॑ई। बातचीत के बाद उनकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई। पीड़ित ने बताया कि योगेंद्र ने उसे बहकाकर 18 मार्च को बीसवां मील बुलाया। वहां पर होटल में खाना खाने के बाद आरोपी उसे राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में ले गया। वहां सुनसान स्थान पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो योगेंद्र ने कहा कि वह जल्द शादी कर लेगा। उसके बाद जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर के पास गाड़ी में फिर दुष्कर्म किया। वह अपने घर चली गई। उसके तीन दिन बाद फिर से योगेंद्र ने उसे अपने घर बुलाया। उसके बहकावे में आकर वह उसके घर चल गई। जहां उसके साथ आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया। शादी की कहने पर वह उसे टालता रहा। जिस पर उसने मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है
करनाल की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। पीड़ित का मेडिकल करवाकर अदालत में बयान दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई संतोष, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed