फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape ACCUSED ARRESTED

किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

Tue, 05 Oct 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
rape ACCUSED ARRESTED
बड़ी थाना पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने किशोरी को भी छुड़वा लिया है। आरोपी रोहतक के एक कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किशोरी के मामा ने शिकायत दी थी उसकी भांजी पिछले डेढ़ वर्ष से उनके पास ही रह रही है जो 12 मई को घर से अचानक लापता हो गई। उन्होंने उसकी आस-पास की रिश्तेदारी में भी तलाश की, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं लगा। परिजनों ने अज्ञात पर उनकी भांजी का अपहरण करने का शक भी जताया, जिस पर पुलिस को पता चला कि रोहतक का एक युवक उसे बहकाकर ले गया है। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को छुड़वा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed