फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rajiv Jain reached among the people on a bicycle and discussed the election results.

Sonipat News: साइकिल पर लोगों के बीच पहुंचे राजीव जैन, चुनाव नतीजों पर की चर्चा

Mon, 11 May 2026 08:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Jain reached among the people on a bicycle and discussed the election results.
फोटो: सोनीपत ​स्थित कार्यालय में चुनावी नतीजों को लेकर चर्चा करते भाजपा मेयर प्रत्याशी। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मतदान के बाद भी भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी राजीव जैन ने लोगों से मुलाकात का दौर जारी रखा। सोमवार सुबह ही राजीव जैन साइकिल पर निकल पड़े और अपने क्षेत्र में आसपास के लोगों से मुलाकात करते हुए चुनावी नतीजों पर चर्चा की।
राजीव जैन ने सुबह उठते ही साइकिलिंग की और अपने आसपास के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों के सकारात्मक रुख से वे उत्साहित नजर आए। उन्होंने चुनाव में समर्थन देने के लिए लोगों के प्रति आभार भी प्रकट किया।
विज्ञापन

वहीं, जैन के आवास व कार्यालय पर भी सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई थी। साथ ही भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्होंने अपने कार्यालय में पार्टी के बूथ मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ संपन्न हुए मतदान के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के उत्साह व खुशी को देखकर वे अपनी व सभी पार्षद प्रत्याशियों के जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी जनसंपर्क अभियान और मतदान कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने उन सभी का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग व समर्थन की बदौलत सोनीपत नगर निगम में कमल खिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed