फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rajiv Gandhi was the true architect of modern India: Diwan

राजीव गांधी आधुनिक भारत के थे सच्चे शिल्पकार : दिवान

Thu, 21 May 2026 07:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 May 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the true architect of modern India: Diwan
फोटो : सोनीपत के कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के चित्र पर नमन करते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने ही देश में कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी की नींव रखी थी।
विज्ञापन

उन्होंने न केवल भारत को इक्कीसवीं सदी में ले जाने का सपना देखा बल्कि उसे हकीकत में बदलने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया। युवाओं को मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र की जड़ों को और अधिक मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, जयवीर सिंह, पदम सिंह दहिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गौतम ने राजीव गांधी को उनके बलिदान और देश सेवा के लिए याद किया।

उन्होंने राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने और देश की सेवा करने का संकल्प लिया। सभा में सतपाल चौहान, जय भगवान आंतिल, अशोक सरोहा, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, उपाध्यक्ष अमनदीप पाराशर, प्रेम नारायण गुप्ता, प्रवक्ता राकेश सौदा, महासचिव सौरव सचदेवा, कुलदीप देशवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed