{"_id":"68ebe55b07cb321b8a0cad41","slug":"rajendra-dhankhar-appointed-head-of-sector-13-shiv-mandir-management-committee-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143686-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजेंद्र धनखड़ सेक्टर-13 शिव मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजेंद्र धनखड़ सेक्टर-13 शिव मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान नियुक्त
Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-13 स्थित शिव मंदिर, मौजूद प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत : कमेट
सोनीपत। सेक्टर-13 स्थित शिव मंदिर प्रबंधन एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए रविवार को पहली मंदिर कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी का गठन सरोज धनखड़ के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि यह कमेटी सेक्टर की धार्मिक व सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी।
आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति ने बताया कि सेक्टर-13 के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि मंदिर की एक संगठित कमेटी बनाई जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सरोज धनखड़ ने बताया कि नई मंदिर की कमेटी में राजेंद्र सिंह धनखड़ को प्रधान, रमेश जैन को उप प्रधान, दीपक सांगवान को महासचिव, अभिषेक को संयुक्त सचिव, दयाचंद बागड़ी को कोषाध्यक्ष व जगदीश छाबड़ा को मुख्य सलाहकार चुना गया।
कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया कि मंदिर के संचालन व विकास कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जल्द पांच कार्यकारी सदस्य भी चुने जाएंगे।