{"_id":"69e92a6b01c0fa3b2407afa3","slug":"raipurs-three-pond-system-is-down-and-no-village-in-ward-7-receives-water-supply-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152849-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रायपुर में थ्री पॉन्ड सिस्टम ठप, वार्ड सात के किसी गांव में नहीं आता सप्लाई का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रायपुर में थ्री पॉन्ड सिस्टम ठप, वार्ड सात के किसी गांव में नहीं आता सप्लाई का पानी
Thu, 23 Apr 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव रायपुर में गंदगी से अटा तालाब। संवाद
- फोटो : 1
सोनीपत। नगर निगम के अधिकारी वार्ड नंबर सात के गांवों में पेयजल का प्रबंध नहीं कर पाए। आज भी रायपुर, शामाबाद, लिवासपुर के ग्रामीण भूजल का इस्तेमाल करने को मजबूर है। वहीं, गांव रायपुर में थ्री पॉन्ड सिस्टम ठप पड़ा है तो फिरनी की सही तरीके से मरम्मत न होने के कारण लोग परेशान हैं। अब वार्डवासी नगर निगम की ओर से पांच साल में कराए गए कामों का हिसाब मांग रहे हैं।
गांव लिवासपुर में 1857 की क्रांति के शहीद उदमीराम के नाम पर द्वार बनाने से वार्ड-7 को ऐतिहासिक पहचान तो मिली है लेकिन वार्ड के लोग गंदगी और निकासी की बदहाली से परेशान हैं। शहीद उदमीराम के वंशज मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव महज कागज में ही आदर्श है। गांव में न पानी की निकासी का प्रबंध है और न गंदगी के उठान की व्यवस्था।
--
गांव में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। दूषित पानी की निकासी को लेकर थ्री पॉन्ड सिस्टम बनाए गए। इनको खोदकर रेत निकाला गया। आज यह तालाब पूरी तरह ठप पड़े हैं।-सतपाल, वार्डवासी
विज्ञापन
0
नगर निगम में शामिल करते वक्त गांवों को विकास के जो सपने दिखाएं गए थे। वो हकीकत नहीं बन पाए। पंचायत थी तो ये गांव करोड़पति थे। गांव रायपुर की फिरनी को तोड़कर मरम्मत नहीं की गई।-देवेंद्र, वार्डवासी
0
पंचायती जमीन और अन्य साधनों से होने वाली कमाई गांव के विकास पर खर्च की जाती थी। अब निगम में शामिल होने के बाद ग्रामीण बेसिक सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। -अतर सिंह, रायपुर
0
यमुना बोरवेल की पाइप लाइन गांव समीप से गुजरती हैं लेकिन उसके बाद भी गांव रायपुर व आसपास के गांवों में पीने के पानी की कोई सप्लाई नहीं दी गई। पानी के लिए लोग को परेशानी हो रही है।- विक्रम, रायपुर
0
गांव की 33 फिट की फिरनी पर कब्जे करवाए गए है। इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस संबंध में भी निवर्तमान पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई।-होशियार सिंह, शामाबाद
0
वार्ड नंबर सात में पांच साल में करीब 16 करोड़ से विकास कार्य कराए गए हैं। प्रकाश के लिए 1000 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं। रायपुर में एक करोड़ से स्टेडियम का निर्माण हुआ। -मुनीराम ठोलेदार, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-7

फोटो : सोनीपत के गांव रायपुर में गंदगी से अटा तालाब। संवाद- फोटो : 1