फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rain

झमाझम बारिश में हाईवे पर 4 घंटे तक 10 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे रहे वाहन

Thu, 18 Jul 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
rain
rain - फोटो : Sonipat
जिले में लगातार तीन दिन से हो रही बरसात से जीटी रोड पर हालात बिगड़ गए। बुधवार को हुई झमाझम बरसात के कारण हाईवे पर चार घंटे करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का कारण हाईवे निर्माण कर रही कंपनी व एनएचएआई की लापरवाही है। यहां निर्माण के कारण संकरी हुए हाईवे पर पानी निकासी का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

हाईवे पर सुबह साढ़े 8 से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक वाहन कतारों में रेंगते रहे और वाहन चालकों के पास केवल इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में न केवल कामकाजी लोग अपने कार्यालयों में बेहद लेट पहुंचे बल्कि घंटों जाम में फंसे होने के कारण बच्चों व महिलाओं की हालत खराब रही। अचरज की बात यह है टोल प्लाजा के दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर तक जाम लगने के बावजूद जाम खुलवाने को कोई पहल नहीं हो सकी। जाम लगने के दो घंटे के बाद पुलिस ने सुध ली और एनएचएआई कर्मियों की मदद से पानी निकासी के इंतजाम करवाए।
विज्ञापन

जीटी रोड को 12 लेन किए जाने का काम चल रहा है जिसके चलते दोनों ओर केवल दो लाइन वाहनों के लिए छोड़ा गया है लेकिन इसमें भी जलभराव हो गया। पानी निकासी का कोई इंतजाम न होने के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे और कुछ ही देर में वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों के लिए रास्ता दुरुस्त करवाने का काम शुरू करवाया। मौके पर बुलवाए गए एनएचएआई के कर्मियों ने ट्रैक्टर की मदद से पानी निकासी का काम शुरू किया। इसके बाद कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हाईवे पर जलभराव हो गया था। इसे एनएचएआई कर्मियों की मदद से निकलवाया गया है। निर्माण कार्य के कारण समस्या ज्यादा बढ़ गई। हाईवे किनारे संपर्क मार्ग सिंगल-वे होने के कारण वाहन चालक जाम में फंस गए। बाद में जाम की स्थिति को दूर किया गया। -बलराज, एएसआई ट्रैफिक थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed