फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain again exposed the truth, roads got damaged due to waterlogging, only potholes remained

Sonipat News: बारिश ने फिर खोली पोल, जलभराव से उधड़ीं सड़कें, रह गए मात्र गड्ढे

Mon, 11 Aug 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rain again exposed the truth, roads got damaged due to waterlogging, only potholes remained
फोटो 05- सोनीपत के विवेकानंद चौक पर बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : mathura
सोनीपत। सावन को अलविदा करते हुए शनिवार को जिले में करीब 6 घंटे झमाझम हुई बारिश ने फिर से विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश से पानी निकासी के अभाव में अधिकतर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़कों की ऊपरी परत उतरने से निर्माण सामग्री जगह-जगह एकत्रित हो गई है।
विज्ञापन

गड्ढों के कारण जहां चालकों के वाहन डगमगाने लगे हैं, वहीं राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है। शहरवासी अमित कुमार, पवन खुराना, दीपक, संजय, संदीप ने बताया कि शहरभर में तेज बारिश में होने वाली जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन

मानसून से पहले प्रशासन की ओर से सड़कों पर गड्ढों व पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के निर्देशों का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर व गांवों को जोड़ने वाले अधिकतर संपर्क मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर सड़काें पर लगाए गए पेचवर्क दोबारा उखड़ चुके हैं। कदम-कदम पर आमजन गड्ढों में हिचकाेले खाने को मजबूर हैं। सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्यों पर लगाया गया करोड़ों रुपया भी बारिश के पानी में बह रहा है।

नगर निगम के 50 लाख रुपये भी व्यर्थ
सोनीपत प्रशासन की ओर से मानसून से पहले शहरभर में होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ योजना तैयार की गई थी।
इस बीच मेयर राजीव जैन के प्रयास से अकेले नगर निगम ने शहरभर की खस्ताहाल सड़कों का सुधार व मरम्मत करवाने के लिए दो 25-25 लाख रुपये के टेंडर लगवाकर कार्य शुरू करवाया था। शनिवार को बारिश ने पुन: सड़काें की स्थिति से पर्दा उठाया। बारिश के कारण सड़कें दोबारा उखड़ गई, जगह-जगह गड्ढे बन गए।

फोटो 05- सोनीपत के विवेकानंद चौक पर बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों से गुजरते वाहन। संवाद

फोटो 05- सोनीपत के विवेकानंद चौक पर बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : mathura

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed