फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain 48 mm... Sawan like rain became a disaster

बारिश @ 48 एमएम... सावन जैसी झड़ी आफत बनी

Sun, 09 Jan 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rain  48 mm... Sawan like rain became a disaster
राई औद्योगिक क्षेत्र में बारिश से जलमग्न सड़क पर पानी के बीच फैक्टरी में जाती महिला कर्मचारी। सं - फोटो : Sonipat
मौसम के बदले रुख के बाद शुक्रवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। सोनीपत ब्लॉक में 48 एमएम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। शनि मंदिर अंडरब्रिज बारिश के पानी में डूब गया। यही नहीं साथ लगती सड़क भी तालाब बनी रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई मार्गों पर पानी से लबालब भरीं सड़कों पर वाहन बंद हो गए। इससे जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के बीच लोग वाहनों को धक्का लगाते नजर आए। देर शाम को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने से ठिठुरन और बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान बुधवार को जहां 15 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार रविवार दोपहर तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

शहर में तीन दिन से मौसम परिवर्तनशील रहा है। शुक्रवार को सूर्यदेव दिनभर बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे। देर रात करीब एक बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई थी, जो शनिवार को दिनभर जारी रही। शनिवार शाम 6 बजे तक हुई 48 एमएम बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। शहर के गीता भवन चौक, कच्चे क्वार्टर मार्केट, मामा भांजा चौक, कालूपुर चुंगी, गोहाना रोड, बस अड्डा, सेक्टर-14, आईटीआई चौक, रोहतक रोड सहित अन्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। कई मार्गों पर पानी के बीच वाहन बंद होने से लंबा जाम लगा रहा। शनिवार को दिनभर बारिश होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

किसानों का सिंचाई का खर्च बचा
बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश का सबसे ज्यादा लाभ गेहूं उत्पादक किसानों को हुआ है। जिले में रबी सीजन के अंतर्गत अब तक 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। जिले में औसतन 32.5 एमएम बारिश होने से किसानों को गेहूं की एक सिंचाई कम करनी पड़ेगी। इससे एक तरफ जहां किसानों का सिंचाई का खर्च बच गया है, वहीं दूसरी तरफ गेहूं की ग्रोथ भी अब बेहतर होगी। बारिश से सब्जियों की फसलों को भी फायदा पहुंचा है, क्योंकि अब तक सूखा पाला सब्जियों की बढ़वार के लिए बाधक बना हुआ था। हालांकि कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि वे खेतों में अधिक जलभराव न होने दें। क्योंकि बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत ब्लॉक मेें हुई सबसे अधिक 48 एमएम बारिश
सबसे अधिक बारिश सोनीपत ब्लॉक में दर्ज की गई। यहां 48 एमएम बारिश हुई। वहीं गोहाना ब्लॉक में सबसे कम 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 24 घंटे बादल छाये रहेंगे और बारिश जारी रहने की भी संभावना है।
24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
ब्लॉक बारिश
सोनीपत 48 एमएम
गोहाना 15 एमएम
गन्नौर 43 एमएम
खरखौदा 39 एमएम
खानपुर कलां 25 एमएम
राई 26 एमएम
दिनभर हुई बारिश से ठंड बढ़ी
गन्नौर। दो दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश से ठंड और बढ़ गई है। घरों में लोग अलाव, हीटर का सहारा लेते रहे। राजलू गढ़ी के किसान रमेश राठी, प्रेम सिंह, आहुलाना के नरेंद्र पहल, गुमड़ के बिंदर पहल ने बताया कि इस समय गेहूं व सरसों की फसल में पानी की जरूरत थी। शनिवार को हुई बारिश के बाद अब सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी।
राई औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव
राई औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव हो गया। सुबह कर्मियों को फैक्टरी में जाने के लिए पानी से होकर जाना पड़ा, जिससे उन्हें ठंड में ज्यादा परेशानी हुई।

वर्जन
मौसम के मिजाज में दो दिन से बदलाव देखने को मिल रहा था। देर रात से जारी बारिश से रबी सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। किसानों को पहले ही मौसम में होने वाले बदलावों के प्रति सचेत किया गया था। बारिश से गेहूूं की फसल को सीधा फायदा पहुंचा है। किसानों का आह्वान किया गया है कि वे सरसों सहित अन्य फसलों में जलभराव होने से रोकें।
- डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed