फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway: Unchahar Express will not run between Chandigarh-Prayagraj till 29th February

Railway: 29 फरवरी तक चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच नहीं चलेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस, एक दिसंबर से तीन माह के लिए रद्द

Tue, 21 Nov 2023 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 11:26 PM IST
सार

ऊंचाहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से तीन माह के लिए रद्द की गई है। सर्दी में होने वाले कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेन को रद्द किया गया है। 29 फरवरी तक चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच ऊंचाहार एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 

विज्ञापन
Railway: Unchahar Express will not run between Chandigarh-Prayagraj till 29th February
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्दी में कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। इससे कई ट्रेनें देरी से चलती हैं। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है। अब रेलवे विभाग ने चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217/18) को 1 दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक के लिए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


सोनीपत रेलवे जंक्शन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली और अंबाला रूट पर ट्रेनों में सफर करते हैं। रेलवे ने कोहरे की वजह से प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) को 2 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द कर दिया है। इसका संचालन 2 मार्च से किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव सोनीपत रेलवे जंक्शन पर सुबह 5 बजे है।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली 14218 को 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द किया गया है। इस ट्रेन का सोनीपत रेलवे जंक्शन पर शाम 7:44 बजे ठहराव होता है। अब दोनों ट्रेनों का संचालन 1 व 2 मार्च से किया जाएगा। ऐसे में सोनीपत से दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। सर्दी में कोहरा पड़ने की आशंका को देखते हुए ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed