फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway track jam... routes of five trains changed, passengers remain worried

Sonipat News: रेलवे ट्रैक जाम... पांच ट्रेनों के मार्ग बदले, यात्री रहे परेशान

Thu, 18 Apr 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Railway track jam... routes of five trains changed, passengers remain worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के बैनर तले बुधवार को किसानों ने अंबाला के शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इसके चलते दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रेलवे यातायात बाधित रहा। इसकी वजह से सोनीपत स्टेशन पर रुकने वाली अप व डाउन ट्रैक की पांच ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) ने मांगों को लेकर पहले ही शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा कर दी थी। बुधवार को किसान ने रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेलवे यातायात बाधित कर दिया। इससे रेलवे प्रबंधन ने अंबाला-दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया तो कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर चलाया गया। इनमें सोनीपत स्टेशन पर ठहरने वाली पांच ट्रेनें भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

किसी ने यात्रा रद्द की तो किसी ने लिया बस का सहारा : अंबाला में ट्रैक पर जाम के चलते रेलवे यातायात बाधित रहा। इससे काफी यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी, वहीं कुछ यात्रियों ने बस अड्डे का रुख किया। जबकि काफी यात्री गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेनों का इंतजार कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं बाधित
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम स्थिति
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस लुधियाना से पुरानी दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस लुधियाना से पुरानी दिल्ली जंक्शन के बीच परिवर्तित किया मार्ग
11058 दादर एक्सप्रेस धूरी जंक्शन से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस लुधियाना जंक्शन से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से बठिंडा जंक्शन तक मार्ग परिवर्तित
वर्जन
अंबाला में किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से रेलवे यातायात बाधित रहा। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। इससे कई स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed