फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway passengers were made aware to use indigenous goods.

Sonipat News: स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने के लिए रेल यात्रियों को किया जागरूक

Sat, 29 Nov 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers were made aware to use indigenous goods.
फोटो 01: सोनीपत रेलवे जंक्शन पर चलाए गए आत्मनिर्भर भारत जनजागरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश - फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर भारत जनजागरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह सोनीपत रेलवे जंक्शन पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रेलयात्रियों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, उद्देश्य और महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के समग्र विकास के लिए लिया गया राष्ट्रव्यापी संकल्प है। रेलवे स्टेशनों पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता इस अभियान को हर नागरिक तक पहुंचा रहे हैं। देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाकर न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश राजनीतिक, औद्योगिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर भी सशक्त बनकर उभरेगा।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय अपने दैनिक जीवन में देश में उत्पादित वस्तुओं का उपयोग कर राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में योगदान दें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि रोहतक में खेल अधिकारियों की लापरवाही से खिलाड़ी की बास्केटबॉल कोर्ट में पोल गिरने के कारण मौत हुई है। इस मामले में वहां के खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसको कड़ी सजा मिलेगी। कांग्रेस की ओर से खेल नीति पर सवाल उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के साथ केंद्र सरकार भी खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। जब भी कोई टीम जीतती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका हौसला बढ़ाते हैं। जिन स्टेडियमों में कमियां हैं उनको जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

उनके साथ विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, पवन तनेजा, भारत मल्होत्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed