{"_id":"f97cfbe9a2ed17942ab0d8b2865897a5","slug":"rail-line-alingment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बंद रहा बरोदा फाटक बंद, राहगीर परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बंद रहा बरोदा फाटक बंद, राहगीर परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना, जींद व सोनीपत के लोगों को नई रेल की सौगात जल्द मिलने जा रही है। जींद-गोहाना-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर रेल दौड़ाने का कार्य जोरों पर है। जल्द रेल को शुरू करने की कवायद में रेलवे के अधिकारी तेजी से कार्य कर रहे हैं। इसी संदर्भ में शुक्रवार को गोहाना में इस रेलवे लाइन को अलाइनमेंट किया गया। जिसके चलते बरोदा रोड रेलवे फाटक को दिनभर बंद रखा गया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्व की कांग्रेस सरकार में गोहाना, जींद व सोनीपत के लोगों को रेलवे की सुविधा देने के लिए सोनीपत से गोहाना होकर जींद तक रेल चलाने का फैसला लिया गया था। अब इस रेलवे ट्रैक का कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर है। रेलवे के कर्मचारियों की माने तो जल्द ही इस ट्रैक की टेस्टिंग के लिए रेल दौड़ाई जाएगी। जिसके लिए आखिरी कार्य चल रहा है। इसी कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे लाइन को सीधा किया जा रहा है। जिसके लिए रेलवे फाटक को बंद किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक चालकों ने जान की परवाह किए बिना ही रेलवे ट्रैक से बाइकों का आवागमन किया। इसके अलावा भारी वाहन चालकों को वापिस होकर दूसरे रोड से गुजरना पड़ा। शाम तक रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे लाइन को सीधा किया गया। वहीं एक लाइन को दूसरी लाइन से जोड़ने के लिए 23 दिसंबर को इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।