{"_id":"6a340c8ffd40c5d3910bf320","slug":"rail-high-riser-society-workers-on-strike-water-supply-disrupted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155662-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेल हाईराइजर सोसाइटी के कर्मी हड़ताल पर, पानी आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेल हाईराइजर सोसाइटी के कर्मी हड़ताल पर, पानी आपूर्ति ठप
Thu, 18 Jun 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-10सेक्टर-10 स्थित रेल हाईराइजर सोसाइटी में टूटा हुआ सीसीटीवी। स्रोत: प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित रेल हाईराइजर सोसाइटी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में वीरवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई। सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी। उनके काम बंद करते ही पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इससे रेजिडेंट्स को परेशानी हुई।
मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे कर्मियों का आरोप है कि उन्हें नियम अनुसार न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलना चाहिए लेकिन सुरक्षा गार्डों को 12 हजार, सफाई कर्मचारियों को 10 हजार और इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर को केवल 14 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उनका कहना था कि वेतन समय पर नहीं मिलता है।
पानी खत्म होने के बाद खुद संभाली व्यवस्था
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर पानी की आपूर्ति पर पड़ा। सोसाइटी में जलापूर्ति बंद होने पर अंशु राणा, धर्मबीर योगी का कहना था कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी पड़ी। बाद में सोसाइटी के लोगों ने स्वयं आगे आकर मोटर चालू करवाई और पानी की व्यवस्था बहाल की।
विज्ञापन
रुक कर चल रही लिफ्ट, गंदगी से बढ़ी परेशानी
रेजिडेंट्स का कहना है सोसाइटी की लिफ्टें लंबे समय से खराब चल रही हैं। कई बार वह बीच में रुक जाती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। साेसाइटी के बेसमेंट में भी जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने व पानी, सफाई और लिफ्ट जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु कराने की मांग की है।