फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raid in seed market, team took 15 samples

Sonipat News: बीज मार्केट में मारा छापा, टीम ने लिए 15 नमूने

Tue, 20 Feb 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Raid in seed market, team took 15 samples
सोनीपत की बीज मार्केट में छापा डालने के दौरान जांच करती बागवनी विभाग की टीम। संवाद
सोनीपत। बागवानी विभाग की टीम ने सोमवार को सोनीपत की बीज मार्केट में छापा मारकर सब्जियों के बीज के 15 नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कम गुणवत्ता पाए जाने पर विक्रेता का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन


किसान मार्च से जून के बीच टमाटर, खीरा, भिंडी, हरी मिर्च, बैंगन, करेला, लौकी, धनिया आदि सब्जियां उगाते हैं। ऐसे में फरवरी माह में सब्जियों के बीज की मांग बढ़ जाती है। मांग बढ़ने से कई बार विक्रेता किसानों को कम गुणवत्ता के बीज देकर मुनाफा कमाने का प्रयास करते हैं। किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज और दवाइयां प्राप्त हो। इसके लिए बागवानी विभाग ने छापा डालने का अभियान चलाया है। बीज के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन




100 विक्रेताओं के पास लाइसेंस

सब्जियों के बीज बेचने के लिए जिले में करीब 100 विक्रेताओं के पास लाइसेंस है। बागवानी विभाग ने छापा डालना शुरू किया है। सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी दुकान पर कम गुणवत्ता के बीज ना रहे। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने किसानों का भी आह्वान किया है कि वह किसी भी प्रकार की सब्जी का बीज खरीदते वक्त विक्रेता से पक्का बिल अवश्य लें। अगर बीज खराब मिलता है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सीजन के लिए विभाग ने 100 सैंपल लेने का टारगेट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 हजार एकड़ में होती है सब्जियों की खेती

किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी उगाते हैं। खरीफ सीजन में करीब 30 हजार एकड़ भूमि में किसान अलग-अलग प्रकार की सब्जियां उगाते हैं। सब्जियां उगाने वाले किसानों में सबसे अधिक किसान राई ब्लॉक में हैं। इसके अतिरिक्त गन्नौर व सोनीपत ब्लाक में भी काफी संख्या में किसान सब्जियों की खेती करते हैं। बागवानी विभाग लगातार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सब्जी उत्पादन के प्रति प्रेरित कर रहा है।


वर्जन

सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध हो सके, इसके लिए बीज की दुकानों पर छापा मारा गया। 15 नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। कम गुणवत्ता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- डॉ.राकेश, जिला बागवानी अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed