फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rai Sports School players will be ready for Olympics, 10 coaches appointed

ओलंपिक के लिए तैयार होंगे राई खेलकूद स्कूल के खिलाड़ी, 10 नए कोच नियुक्त

Thu, 13 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rai Sports School players will be ready for Olympics, 10 coaches appointed
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल (एमएनएसएस) राई को देश के अग्रणी खेलकूद स्कूलों में एक बनाने के लिए पहल शुरू हो गई है। करीब 4 माह पहले नियुक्त हुए स्कूल के निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अशोक मोर ने इस लेकर कई अहम सुधार शुरू कर दिए हैं। खेलों में पहचान बनाने वाले स्कूल से ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तराशने को पहल करते हुए 10 नए प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। यह प्रशिक्षक केएनएस में नियुक्त किए गए हैं। जिससे प्राथमिक स्तर से ही बेहतर खिलाड़ी तैयार किए जा सके। साथ ही स्कूल में गोल्फ कोर्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। दूसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के प्राचार्य एवं निदेशक कर्नल अशोक मोर ने बुधवार को स्कूल के अधिकारियों संग बैठक करने के बाद बताया कि अब राई खेलकूद स्कूल के विद्यार्थी 4 अलग-अलग देशों का भ्रमण कर वहां की संस्कृति व सभ्यता की जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए विदेशों में बसे खेलकूद स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने बीड़ा उठाया है। निदेशक ने बताया कि स्टडी लीव की एवज में सेना में तीन वर्ष कार्य करना जरूरी होता है अन्यथा उन्हें उस समय अवधि का वेतन अदा करना होता है। जब उन्हें एमएनएसएस राई के प्राचार्य- निदेशक के रूप में सेवा करने का अवसर मिला तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी और करीब 49 लाख रुपये की एक बड़ी रकम इसके लिए उन्हें छोड़नी पड़ी। वह वर्ष 1977 में इस स्कूल में विद्यार्थी के रूप में आए थे। ऐसे में वहां प्राचार्य बनकर आना उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी। उनके साथ उप प्राचार्य मौसमी घोषाल, प्रशासकीय अधिकारी कर्नल मोहित, खेल अधिकारी, एचएस अंटाल, पीके धीमन, सुनील कौशिक, सुरेंद्र अत्री मौजूद थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए 50 छात्रवृत्ति होंगी शुरू
कर्नल अशोक मोर ने बताया कि वह एमएनएसएस राई के पहले प्राचार्य हैं जो यहां छात्र भी रहे हैं। यहीं से उन्होंने विचार किया कि विद्यालय को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए पूर्व छात्रों की मदद लेंगे। इसी कड़ी में एक पूर्व छात्र बॉबी लाकड़ा राई विद्यालय के लिए 50 छात्रवृत्ति शुरू करेंगे। अमरीका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में बसे पूर्व विद्यार्थियों ने इन देशों में राई के विद्यार्थियों को विशेष आमंत्रण व अवसर देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। अब कई अन्य पूर्व छात्र भी इस दिशा में कदम बढ़ाने का मन बना चुके हैं। ऐसे में राई के छात्र वहां जा सकेंगे। वह उनकी शिक्षा पद्धति से लेकर संस्कृति तक से अवगत हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस सेंटर व गोल्फ कोर्स होगा तैयार
कर्नल अशोक मोर ने बताया कि वह खेल विद्यालय के विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में विशेष रूप से आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने हर विद्यार्थी के लिए व्यक्तिगत खेल के साथ-साथ टीम इवेंट में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया है। वह परिसर में दोबारा बेहतरीन नर्सरी स्थापित करेंगे। साथ ही छोटा-जू भी स्थापित करने की योजना तैयार की है। एक आपाकालीन द्वार भी बनाया जा रहा है। साथ ही टेबल टेनिस सेंटर, गोल्फ कोर्स भी तैयार किया जाएगा। वहीं सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी खिलाड़ियों के लिए दूसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान, दौड़ने के लिए 20 फुट की लेन व घुड़सवारी राइडिंग के लिए अलग से बेहतर व्यवस्था होगी। फिलहाल स्कूल में 28 घोड़े है। जिनकी संख्या जल्द 32 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed