{"_id":"6ab97ea2cdf0a9c8d20ff115","slug":"questions-raised-over-patchwork-being-done-on-water-filled-potholes-demand-for-action-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161342-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पानी से भरे गड्ढों में लगाए जा रहे पैचवर्क पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पानी से भरे गड्ढों में लगाए जा रहे पैचवर्क पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के रोहतक रोड पर गड्ढों में पैचवर्क किए जाने पर उठाते जिला पार्षद संजय बड़वासनी और
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रोहतक रोड पर आरओबी के नजदीक पानी से भरे गड्ढों में पैचवर्क किए जाने पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी और नगर निगम पार्षद राजेश मलिक ने सवाल उठाए हैं। दोनों पार्षदों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने और मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करने के आरोप लगाए हैं।
पार्षदों ने कहा कि सड़क पर पानी भरा होने के बावजूद गड्ढों में पैचवर्क किया जा रहा है। ऐसे में मरम्मत के बाद सड़क दोबारा उखड़ने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रेक पैच के नाम पर बड़े स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं। कार्य के दौरान विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहते, जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
संजय बड़वासनी और राजेश मलिक ने कहा कि कुछ दिन पहले बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक सड़क निर्माण में भी लापरवाही सामने आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़कें बारिश के बाद ही टूटने लगती हैं।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि आमजन वाहन खरीदने के साथ रोड टैक्स और टोल टैक्स भी देते हैं। उसके बावजूद उन्हें टूटी सड़कों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मांग की कि सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।