{"_id":"65fc750e55c386f64e0132c9","slug":"pwd-team-removed-illegal-encroachments-from-village-jhinjhauli-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115699-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीडब्ल्यूडी की टीम ने गांव झिंझौली से हटवाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीडब्ल्यूडी की टीम ने गांव झिंझौली से हटवाए अवैध कब्जे
Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा के झिंझौली में लोक निर्माण विभाग की तरफ से अवैध निर्माण पर चलवाया जा रहा बुल्डोजर। संवाद
खरखौदा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने गांव झिंझौली में जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। बुलडोजर की सहायता अवैध निर्माण ढहाए गए। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी गैर मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
गांव हलालपुर से झिंझौली के लिए बनाई गई सड़क किनारे नालों का निर्माण किया जाना है, लेकिन इस जमीन पर झिंझौली के कुछ लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए पहले भी इन कब्जों को हटाया गया था। एक जगह पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके बाद जिस मकान के हिस्से को हटाया गया, उसके मालिक ने गलत तरीके से उनकी गैरमौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल का कहना है कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है। पहले से नोटिस दिए जा चुके थे, अवैध कब्जा धारक की तरफ से खुद ही कब्जे को हटाने की बात कही थी। ऐसा नहीं किए जाने पर कार्रवाई की गई है।