फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Purchase of PR paddy not happening for a week, forced to take it back

एक सप्ताह से नहीं हो रही पीआर धान की खरीद, वापस ले जाने को मजबूर

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Purchase of PR paddy not happening for a week, forced to take it back
सोनीपत अनाज मंडी में खरीद नहीं होने के कारण पीआर धान को ट्रॉली में भरते किसान। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में एक सप्ताह से ज्यादातर किसानों के पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है। पीआर धान की पूरी खरीद नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि हैफेड के अधिकारी कागजों में धान खरीद को लेकर खानापूर्ति कर रहे है।
विज्ञापन

अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। मंडी में एक सप्ताह से पीआर धान के कई ढेरियां लगी हैं। अधिकारी धान खरीद के लिए किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वे अपनी फसल को मंडी से वापस ले जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में 15 हजार क्विंटल से ज्यादा पीआर धान पड़ा हुआ है। मंडी में रोजाना पीआर धान की आवक हो रही है, लेकिन हैफेड के अधिकारी उसके हिसाब से खरीद नहीं करवा रहे। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा कई किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कई किसानों के धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। किसान धान सुखा रहे हैं और दिन-रात पहरा दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अगर सरकार की ओर से पीआर धान की खरीद नहीं करनी थी तो किसानों के रजिस्ट्रेशन मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराने की क्या आवश्यकता थी। सरकार की ओर से हर बार यह दावा किया जाता है कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन मंडी में वह सप्ताहभर से धान की खरीद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले किसान
मैं 7 अक्तूबर को साढ़े सात एकड़ का पीआर धान लेकर मंडी में आया था। मेरी पीआर धान की खरीद नहीं हो पाई है। खरीद के बारे में पता करने पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब तक नहीं दे पा रहे हे। अधिकारियों की तरफ से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
- बलवान निवासी मेहंदीपुर
अनाज मंडी में ढाई एकड़ का पीआर धान लेकर 9 अक्तूबर को आया था। फसल की बिक्री नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। फसल की रखवाली के लिए दिन-रात मंडी में रहना पड़ रहा है।
- रणबीर निवासी जाखौली
अनाज मंडी में 8 अक्तूबर को पीआर धान बेचने के लिए आया था। मंडी में कई-कई दिनों से फसल लेकर आए किसानों के पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है। किसानों की अनदेखी की जा रही है। फसल खरीद को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
- सुनील निवासी बैंयापुर
हैफेड अधिकारियों की तरफ से पीआर धान की खरीद सही तरीके से नहीं की जा रही। मंडी में पहुंचने वाले अधिकारी खरीद नहीं कराने को लेकर जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं।
- सचिन निवासी भैरा बांकीपुर
पीआर धान की खरीद नहीं होने के कारण किसानों को धान लेकर वापस जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार तुरंत पीआर धान के दाने-दाने की खरीद करे।
- जयभगवान निवासी भैरा बांकीपुर
पीआर धान की खरीद करने में कोताही बरती जा रही है। सरकार की ओर से पीआर धान की सरकारी खरीद का दावा भी नहीं किया जाना चाहिए। मंडी में रहने के कारण खेतों में रबी की फसल की बिजाई के लिए तैयारी भी नहीं हो रही।

- धर्मबीर निवासी भैरा बांकीपुर
वर्जन
सोनीपत मंडी में रोजाना पांच हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है। साथ ही हैफेड की ओर से लगातार धान की खरीद की जा रही है। जिन किसानों के पीआर धान में नमी ज्यादा है, उस फसल की खरीद करने से पहले किसानों को सुखाने के लिए कहा जा रहा है।
- उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक हैफेड सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed