फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protests were held in Bengal alleging atrocities on Hindus

Sonipat News: बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Sun, 20 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protests were held in Bengal alleging atrocities on Hindus
फोटो 43: सोनीपत के लघु सचिवालय में प्रदर्शन के बाद तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को ज्ञापन सौंपते विहि
सोनीपत। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार किए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोनीपत के लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मनीष राई व विहिप के जिला मंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल को हिंसा की चपेट में लाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों हिंदुओं को गंभीर रूप से घायल किया जा चुका है और कई की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

हिंसा और डर के माहौल के चलते मुर्शिदाबाद जिले से 500 से अधिक हिंदू परिवारों को अपना घर छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में अपील की है कि बंगाल में कानून व्यवस्था को बहाल किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि देश संविधान से ही चलेगा। प्रदर्शन में सुभाष गुप्ता, अनमोल सोनीपत, अधिवक्ता मोहन, राकेश प्रधान, केशव, मंजीत, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed