फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protests were held against the supply of contaminated water to homes.

Sonipat News: घरों में दूषित पानी सप्लाई होने पर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Protests were held against the supply of contaminated water to homes.
फोटो 01: सोनीपत की न्यू कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर विराेध जताते लोग। स्रोत: पाठक
सोनीपत। न्यू कॉलोनी में दूषित पानी आपूर्ति से परेशान लोगों ने शनिवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। निगम प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। दूषित पानी आपूर्ति की समस्या छह माह से बन रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन की ओर से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। काॅलोनी में छह माह से समस्या बन रही है। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी के वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में छह माह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे है। ऐसे में निगम प्रशासन की तरफ से उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव फूल कुमार चौहान ने बताया कि काॅलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति नेहरू पार्क से हो रही है। अधिकारियों को कई बार इसके बारे में अवगत कराया जा चुका है मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उनकी समस्या के स्थायी समाधान के लिए खानापूर्ति हो रही है। इसकी वजह से कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कॉलोनी में जल्द साफ पानी आपूर्ति करें नहीं तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सुरेंद्र मोहन शर्मा, विजय राठी, बालकिशन शर्मा, हरिकिशन ठकराल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

न्यू कॉलोनी में दो दिन पहले ही दूषित पानी आपूर्ति की शिकायत मिली है। पेयजल लाइन की जांच कराई जा रही है। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। पेयजल को लेकर लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -अमित कुमार, सहायक अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed