फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest to power problem

बिजली समस्या, निगम कार्यालय के बाहर दिया धरना

Wed, 02 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 02 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बड़ी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर शहरी विद्युत निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


धरने के बाद बड़ी इंडस्ट्रियल वेलफेयर  एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह व व्यापारियों ने संयुक्त रुप सेे एसडीएम को मांग पत्र देकर जल्द कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


उद्योगपतियों का कहना है कि लंबे समय से एचएसआईडीसी में बिजली संकट बना हुआ है, इससे वे समय पर माल  तैयार नहीं कर पाते।

उन्होंने मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जाए, बिजली में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने के लिए 24  घंटे निगम के कर्मचारी तैनात करने, उद्योगपतियों को 15 दिन में नया बिजली कनेक्शन दिया जाएं, काम न करने वाले कर्मचारियों को एरिया से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निगम को चेताया कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को करेंगे। साथ ही उद्योगपतियों ने एसडीएम को बताया कि वे निगम को 6 करोड़ रुपए हर माह बिल के तौर पर देते हैं, इसके बावजूद लंबे समय तक फाल्ट दूर नहीं किए जा रहे हैं।


इस मौके पर बड़ी  इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान अनिल भारद्वाज, सचिव अमित गोयल, सहसचिव हिमांशु धीमान, नवीन जैन, नितिन पाराशर, नरेंद्र गुप्ता, एमटीएस गिल व अन्य उद्योगपति भी मौजूद रहे।
फोटो 40 बड़ी इंडस्ट्रीयल वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्य शहरी विद्युत कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed