फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest, students, transfer, sports school, rai, sonipat

तबादले के विरोध में कक्षाएं व खाना-पीना छोड़ सड़क पर उतरे विद्यार्थी

Tue, 18 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई Updated Tue, 18 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
protest, students, transfer, sports school, rai, sonipat
तबादले के विरोध में रोष व्यक्त करते छात्र। - फोटो : sonipat
बीसवां मील स्थित मोतीलाल खेलकूद विद्यालय में उजागर हुए वर्दी व जूते खरीद घोटाले की अभी सही ढंग से जांच भी शुरू नहीं हुई थी कि मामले की जांच कर रही अकाउंट ऑफिसर एवं प्रशासनिक अधिकारी नीलम कौशिक का तबादला खानपुर मेडिकल कालेज कर दिया गया। तबादले के विरोध में सोमवार सुबह सातवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी कक्षाएं छोड़कर सड़कों पर उतर गए और तबादला रद्द करने की मांग की। बाद में निदेशक के आश्वासन पर छात्र मान गए और उनके कहने पर ही छात्रों ने खाना खाया।
विज्ञापन


तीन दिन पहले स्कूल प्राचार्य एवं निदेशक भारती अरोड़ा ने स्कूल में जांच की तो स्टोर में काफी मात्रा में छात्रों की वर्दी, जूते व जुराबें मिलीं। इतनी मात्रा में वर्दी व जूते व जुराब कब व क्यों खरीदे गए, इसकी जांच भारती अरोड़ा ने स्कूल की अकाउंट आफिसर एवं प्रशासनिक अधिकारी नीलम कौशिक को सौंपी थी। सोमवार सुबह जब स्कूल छात्रों को अधिकारी के तबादले की सूचना मिली तो वे कक्षाएं छोड़कर बाहर आ गए और तबादला रद्द करने की मांग की। प्राचार्य भारती अरोड़ा के विद्यालय में न होने के कारण अन्य अध्यापकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने आनन-फानन में प्राचार्य और निदेशक भारती अरोड़ा को सूचित किया।
विज्ञापन


प्राचार्य भारती अरोड़ा विद्यालय में पहुंची और छात्रों को शांत करने के बाद उन्हें आडिटोरियम पहुंचने को कहा। छात्र तुरंत आडिटोरियम पहुंच गए, जहां प्राचार्य ने उनसे काउंसलिंग की और लगभग एक घंटे तक बातचीत की। एक-एक छात्र से इस प्रकरण पर बात की। बताया गया कि अरोड़ा ने छात्रों को समझाया कि तबादला करना और नहीं करना सरकार के हाथ में है। उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। छात्रों ने प्राचार्या को बताया कि नीलम कौशिक उनकी हर समस्या का समय रहते समाधान कर देती थीं। बेवजह उनका तबादला होने से छात्रों को परेशानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने प्रशासनिक अधिकारी नीलम कौशिक के तबादले को रद्द करने की मांग की है। सरकार तक उनकी मांग को पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही स्कूल में छात्रों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसी अधिकारी या शिक्षक का तबादला करना या नहीं करना सरकार का अधिकार है।

भारती अरोड़ा, स्कूल निदेशक एवं प्राचार्या 

मंत्री के दबाव में तबादले की चर्चा 
राई स्पोर्ट्स स्कूल में पहली बार छात्र कक्षाएं छोड़कर बाहर आए हैं। चर्चा है कि लगातार हो ही गड़बड़ियों की जांच को प्रभावित करने के लिए मंत्री से जांच अधिकारी का तबादला करने की मांग की गई। मंत्री के दबाव के बाद कौशिक का तबादला हुआ है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed