फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest over ticket: Former minister gives ultimatum to party till 10th, if decision is not changed then committee will take decision

टिकट पर विरोध : पूर्व मंत्री ने पार्टी को दिया 10 तक का अल्टीमेटम, निर्णय नहीं बदला तो कमेटी लेगी फैसला

Mon, 09 Sep 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Protest over ticket: Former minister gives ultimatum to party till 10th, if decision is not changed then committee will take decision
फोटो 24- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच बैठी पूर्व क
सोनीपत। टिकट कटने से खफा पूर्व मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने रविवार को मुरथल स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बैठक बुलाई। इस दौरान 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कविता जैन व राजीव जैन ने पार्टी को 10 सितंबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पार्टी ने दो दिन में कोई निर्णय नहीं लिया तो इसके बाद कमेटी जो फैसला लेगी, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि वर्ष 2019 में सट्टा, नशा, मुफ्त राशन व जनता-जर्नादन की भावना से खिलवाड़ करके 38 साल से जनता की सेवा व जनभावना के अनुरूप काम करने वाली जोड़ी कविता, राजीव जैन को हराने का काम किया था। उनकी चालाकी, चतुराई पार्टी आलाकमान को नजर नहीं आई। चुनाव रूपी हवन में जनता वोट की आहुति डालती है। युवाओं को नशामुक्त, खुशहाल व संस्कारी बनाने के लिए हम मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी उनके लिए जो निर्णय लेगी उसे पूरी शिद्दत से निभाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि उन्होंने भाजपा में आने के बाद टिकट की इच्छा नहीं की थी। वर्ष 2009 में उन्होंने खुद ललित बत्रा व तरूण देवीदास की पैरवी की थी। उनके इंकार करने के बाद कविता जैन ने चुनाव लडा। पुराने रोहतक में 12 सीटों पर कांग्रेस जीती और अकेली सोनीपत सीट पर कमल का फूल खिला था। कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए राजीव जैन भावुक हो गए। रूंधे गले से उन्होंने जनसमूह से पूछा कि उनका कसूर क्या था। वर्ष 2019 का चुनाव हारने के बाद भी लगातार आपके बीच में रहे। तन, मन, धन से पार्टी के हर मोर्चे पर अनुशासित सिपाही की तरह काम किया। शहर में चर्चा थी कि इस बार कविता व राजीव जैन की जोड़ी जेल में बैठे कांग्रेसी विधायक की जमानत जब्त कराएगी। पार्टी हाईकमान को कार्यकर्ताओं और जनता की भावना देखनी चाहिए और विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव जैन ने कहा कि पार्टी उनकी बजाय ललित बत्रा, तरूण देवीदास, अनिल ठक्कर, योगेशपाल अरोड़ा को भी टिकट दे देती तो भी कोई आपत्ति नहीं थी। पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को टिकट देगी, हम उसका सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी 10 सितंबर तक अपना निर्णय कर लें, अन्यथा हर बिरादरी के 21 लोगों की कमेटी जो निर्णय लेगी, हम उस निर्णय के हिसाब से आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed