{"_id":"685c5190ff388a78470caa83","slug":"protest-held-against-possible-inclusion-of-kharkhoda-in-gohana-district-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138515-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संभावित गोहाना जिले में खरखौदा को शामिल करने के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संभावित गोहाना जिले में खरखौदा को शामिल करने के विरोध में दिया धरना
Thu, 26 Jun 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। संभावित गोहाना जिले में खरखौदा को शामिल करने के विरोध में खरखौदा संघर्ष समिति ने बुधवार को उपमंडल कार्यालय के गेट पर मास्टर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को ज्ञापन दिया।
धरना दे रहे लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब आने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। खरखौदा संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि खरखौदा को जब से भविष्य में जिला बनने वाले गोहाना में शामिल किए जाने की सुगबुगाहट शुरू हुई है, तभी से हलके के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। खरखौदा क्षेत्र व आसपास के गांवों को सोनीपत जिले में ही रखा जाए, क्योंकि उनकी जन सुविधाएं व जनभावना सोनीपत से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
खरखौदा वासियों को मंगता कहना निंदनीय
धरने के दौरान क्षेत्र के लोगों ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के खरखौदा के लोगों को मंगता कहना निंदनीय है। एक तरफ स्थानीय विधायक खरखौदा को गोहाना में शामिल न होने देने का आश्वासन दे रहे हैं तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री गोहाना में खरखौदा को जोड़कर बेहतर आवागमन देने की बात कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी किस प्रकार भाजपा नेताओं पर विश्वास करें। यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। धरने के बाद क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को ज्ञापन देकर उनकी समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
धरने के दौरान रोहताश दहिया, शेर सिंह, कृष्ण, दिलबाग, मास्टर राजेंद्र, सुमेर, इंद्रजीत, रामकंवार, सुरेश, सुमित, बिजेंद्र, जय सिंह, यशु, नितिन, पृथी सिंह, राजेश, दीपक मटिंडू मौजूद रहे।