{"_id":"60ec94cf8ebc3e3e985419ad","slug":"protest-for-sallary-hospitals-worker-sonipat-news-rtk6173818175","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से वेतन नहीं मिला तो अस्पताल में काम छोड़कर दो घंटे तक धरने पर बैठे ठेका सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से वेतन नहीं मिला तो अस्पताल में काम छोड़कर दो घंटे तक धरने पर बैठे ठेका सफाई कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत ठेका सफाई कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कर्मियों ने काम का बहिष्कार करते हुए दो घंटे तक सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सोमवार सुबह 10 बजे ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
इसके बाद कर्मियों ने सिविल सर्जन आवास का घेराव किया, जहां सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की समस्या को सुनते हुए तीन दिन में वेतन जारी कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ठेका कर्मी काम पर लौट गए। ठेका कर्मियों ने बताया कि लगातार मांग करने के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से ठेकेदार से तीन माह का वेतन नहीं दिलवाया जा रहा। लगातार बढ़ रही महंगाई के दौरान परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार उन्हें समय पर एरियर का भुगतान भी नहीं करता है। कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे काम का बहिष्कार करके हड़ताल शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि कोई ठेका कर्मी अपने वेतन या अन्य किसी समस्या को लेकर आवाज उठाता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि उन्हें नियमित रूप से वेतन उपलब्ध करवाया जाए। सूचना मिलने के बाद मौके पर ठेकेदार मौके पर पहुंचा और आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इसके बाद ठेका कर्मी सिविल सर्जन आवास का घेराव करने पहुंचे। जहां उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया से मुलाकात की और इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कर्मचारियों को ठेकेदार से बात करके तीन दिन में उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
वर्जन
ठेका कर्मियों को जल्द वेतन दिलवाया जाएगा। इसको लेकर ठेकेदार से बात की गई है। कर्मचारी को दोबारा से इस तरह की परेशानी का सामना नही करना पडेगा।
- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।