{"_id":"64935069b335967b8d0213a4","slug":"protest-against-scuffle-with-electricians-sonipat-news-c-197-1-snp1003-1724-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजलीकर्मियों के साथ हाथापाई के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजलीकर्मियों के साथ हाथापाई के विरोध में दिया धरना
Thu, 22 Jun 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27- उपमंडल अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। संवाद
गोहाना। छापा मार कार्रवाई के दौरान बिजलीकर्मियों के साथ हाथापाई करने के विरोध व भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने तीन घंटे तक उपमंडल अभियंता कार्यालय में धरना दिया।
बरोदा रोड स्थित कार्यालय में कर्मचारी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक धरने पर डटे रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह वीरवार सुबह 9 बजे से हड़ताल शुरू कर देंगे। कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा अपनी टीम के साथ उत्तम नगर में मंगलवार शाम बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मार कार्रवाई करने गए थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने टीम के साथ हाथापाई की थी। सूचना मिलने के बाद उपमंडल अभियंता व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर बिजली कर्मियों को हाथापाई कर रहे लोगों से छुड़ाया था। साथ ही कर्मचारियों ने एक भाजपा नेता पर फोन पर धमकी देने व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस की ओर से अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जिसके विरोध में बिजली कर्मचारी धरने पर बैठे।