{"_id":"6612e38ce4b38ca343045073","slug":"protest-against-power-grid-dahiya-chaubisi-distanced-himself-from-political-parties-put-up-banners-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116474-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरग्रिड का विरोध : दहिया चौबीसी ने राजनीतिक दलों से बनाई दूरी, लगवाए बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरग्रिड का विरोध : दहिया चौबीसी ने राजनीतिक दलों से बनाई दूरी, लगवाए बैनर
Sun, 07 Apr 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव नाहरा में दहिया चौबीसी की तरफ से लगाया गया बैनर। संवाद
सोनीपत/राई। पावरग्रिड का विरोध करते गांव नाहरा में धरना प्रदर्शन कर रही दहिया चौबीसी ने लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से दूरी बनाने की घोषणा कर दी है। इसके लिए बाकायदा भाजपा एवं सभी राजनीतिक दलों का गांवों में प्रवेश निषेध को लेकर बैनर व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसमें चुनावी बहिष्कार का एलान कर लिखा गया है कि मुआवजा नहीं तो वोट नहीं। दहिया चौबीसा के प्रधान एवं गांव के सरपंच अधिवक्ता उमेश दहिया के नेतृत्व में किसान एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। साथ ही अब इस आंदोलन में खापों को जोडऩे का भी निर्णय लिया गया है।
गांव नाहरा में किसानों के विरोध के बावजूद पावर ग्रिड की लाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है। किसानों के धरना देने व रोष जताने के बाद भी कंपनी पुलिस की निगरानी में काम कर रही है। इसे लेकर किसानों के विरोध के स्वर लगातार उठ रहे हैं। किसान आरोप लगा रहे हैं कि गुजरात के कच्छ से शुरू हुई हाई ट्रांसमिशन लाइन के हिस्से में दिल्ली के गांव औचंदी से सोनीपत के गांव माहरा तक लाइन बिछाई जा रही है। किसान इसके लिए मार्केट रेट पर मुआवजा मांग रहे हैं। विरोध करने पर किसानों को हिरासत में लेने के साथ ही बाद में उन पर मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। महापंचायत कर पावर लाइन के गड्ढे भरने पर गांव के सरपंच समेत 100 किसानों व किसान प्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
राजनीतिक दलों से दूरी का एलान
अब दहिया चौबीसा ने किसानों पर अत्याचार का आरोप लगाया है। ऐसे में राजनीतिक दलों से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर बैनर व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसमें लिखा है कि दहिया चौबीसी के सभी गांवों में भाजपा एवं सभी राजनीतिक दलों का प्रवेश निषेध। चुनावी बहिष्कार की घोषणा के साथ ही मुआवजा नहीं तो वोट नहीं का स्लोगन लिखा है। साथ ही प्रशासन पर भी तानाशाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खापों का लेंगे समर्थन, 11 को महापंचायत
अब किसान खापों का भी समर्थन लेने की घोषणा कर चुके हैं। दहिया चौबीसा के प्रधान एवं गांव के सरपंच अधिवक्ता उमेश दहिया ने कहा कि किसानों के विरोध को जन आंदोलन बनाया जाएगा। किसान जायज मांगों पर धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब अन्य खापों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। खापों से इसके लिए समर्थन मांगा जा रहा है।