फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest against lathicharge on farmers

Sonipat News: किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध

Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Protest against lathicharge on farmers
फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर में नायब तहसीलदार गजे सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू अंबावता के किसान न
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेताओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में बैठक की। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम की अनुपस्थित में उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार गजे सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें पंजाब में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन पर लाठियां बरसाईं। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाई तो वह फिर से सड़कों पर उतरेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरंत छोड़ा जाए और सभी केस वापस लिए जाएं। इसके अलावा एमएसपी की गारंटी देने के सरकार के वादे को पूरा करने की भी मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह, जयभगवान मलिक, कर्मवीर, राम मेहर, सुभाष, सत्यवान सरोहा, कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed