{"_id":"6aef6a165cd3cefa7a041759","slug":"protect-yourself-from-the-onslaught-of-sonipat-news-c-200-1-bgh1005-128911-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण और स्मॉग के वार से खुद को बचाएं : डॉ सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण और स्मॉग के वार से खुद को बचाएं : डॉ सुनील
विज्ञापन
-फोटो 89 : डॉ. सुनील कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सक।
बहादुरगढ़। धीरे-धीरे प्रदूषण बढ़ रहा है। दिवाली के बाद प्रदूषण के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आंखों में जलन और सांस के रोगियों की सांसें फूलने लगेंगी। यदि ऐसा हो रहा है, तो सेहत के लिए यह बेहद खतरनाक होगा। लिहाजा अभी से सावधान रहने की जरूरत है। बचाव के लिए आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं।
शहर के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुनीलकुमार ने बताया कि आयुर्वेद के सहारे स्मॉग और प्रदूषण से आसानी से लड़ा जा सकता है। तुलसी का जूस पीएं। 10-15 मिलीलीटर तुलसी के जूस को पानी में मिलाकर दिन में दो बार लें। यह आपकी सांस की नली या श्वसन तंत्र से प्रदूषक तत्व हटाने में सहायक होगा।
प्रदूषण से त्रिदोष का संतुलन बिगड़ जाता है और त्रिफला इसे ठीक करने में मदद करता है। साथ ही यह प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। रात के वक्त शहद के साथ त्रिफला लेना फायदेमंद होता है। दूध या चाय में तुलसी, अदरक, लौंग और काली मिर्च उबालकर पीने से गले की खराश ठीक हो जाएगी और प्रदूषित कण भी शरीर से बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
दूध में खजूर, छोटी पीपल, काली मिर्च और सौंठ उबालकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी, जिससे प्रदूषण जन्य रोगों से बचाव हो सकेगा। डॉ. सुनील ने बताया कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लहसुन, अदरक और मेवों का उपयोग करें। यह काफी लाभप्रद है। भोजन में पपीता, कद्दू, गाजर, टमाटर, पालक, साग, अमरुद जैसी मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इनसे शरीर का तापमान मौसम के मुताबिक गर्म रहेगा।
संक्रमण से बचने के लिए रोज सुबह एक लौंग खाना भी लाभप्रद है। सर्दी-खांसी और बुखार के 100 से ज्यादा वायरस होते हैं, इसलिए पौष्टिक भोजन का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना भी जरूरी है। गर्म पानी का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। खाना खाने के एक घंटा पहले और खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीएं। सब्जियों के साथ-साथ अपने आहार में आंवला, तुलसी, एलोवेरा, अदरक, इलायची, अजवाइन और सौंफ आदि भी शामिल करें।