फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Professor Ali Khan was arrested by police Controversial comment on army

Sonipat: प्रोफेसर अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सेना व महिला अधिकारियों पर विवादित टिप्पणी का आरोप

Sun, 18 May 2025 03:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 03:53 PM IST
सार

सेना और सेना की महिला अधिकारियों पर विवादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  डीसीपी नरेंद्र कादियान ने यह जानकारी दी। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Professor Ali Khan was arrested by police Controversial comment on army
प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ भारतीय सेना की महिला अधिकारियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित टिप्पणी करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

गांव जठेड़ी के सरपंच और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन की शिकायतों पर अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। अली खान पर सोशल मीडिया के जरिए सेना की महिला अधिकारियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।  जठेड़ी के सरपंच योगेश ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152, 196(1), 197(1) और 299 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।  
विज्ञापन




महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की शिकायत पर बीएनएस की धारा 353, 79, 152 और 169(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  महिला आयोग की चेयरपर्सन के बयान पर दर्ज मुकदमे में पुलिस आरोपी प्रोफेसर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।  पुलिस कोर्ट से पांच दिन के रिमांड की मांग करेगी। डीसीपी नरेंद्र कादियान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद पर आरोप है कि उन्होंने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसमें भारतीय सेना की दो महिला अधिकारियों, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के योगदान को कमतर आंकने और सैन्य कार्रवाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। इन टिप्पणियों को महिला आयोग ने महिला अधिकारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला माना।

ये भी पढ़ें: ज्योति की रील और रियल जिंदगी: जासूसी का दाग लगा तो गूगल पर करने लगी ट्रेंड, 24 घंटे में इतने लाख ने किया सर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed